Viral Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है देखकर हंसी रोकना मुश्किल होता है। मगर कई बार नजारे होश उड़ाकर रख देते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसे देखकर शरीर कांपने लग जाएगा। वीडियो एक ऐसे ट्रेन यात्री से जुड़ा है जिसने मौज-मस्ती के चक्कर में अपनी जान तक जोखिम में डाल ली। यकीन नहीं करेंगे मगर यात्री ने पेंटोग्राफ पर रस्सी बांधकर ट्रेन ही रोक डाली है। इतना ही नहीं यात्री कभी ट्रेन की रफ्तार तेज करता है तो कभी धीमी करके दिखाता है।
लोको पायलट को पता नहीं और रोक दी ट्रेन
शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी है। ट्रेन यात्री भी इसमें सवार हो रहे हैं। मगर इनमें एक यात्री अपने दोस्तों के साथ ट्रेन की छत पर चढ़ गया। देखकर यकीन नहीं होगा कि यात्री दोस्तों ट्रेन के आगे लगे इंजन की छत पर पहुंच गया। अब वो ऐसा कुछ करता है जिसकी किसी ने किसी ने कल्पना नहीं की होगी। इसमें देखेंगे कि शख्स ने ट्रेन को बिजली सप्लाई करने वाले पेंटोग्राफ पर रस्सी बांध दी और चुपचाप बैठ गया। थोड़ी ही देर में ट्रेन धीरे-धीरे आगे बढ़ती है और इसने पूरी रफ्तार पकड़ ली। ये सबकुछ तब होता है जिसकी लोको पायलट को भनक तक नहीं लगती।
यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
देखकर होश उड़ जाएंगे की इसी बीच यात्री ने पेंटोग्राफ पर बंधी रस्सी को नीचे खींचा और इससे इंजन को बिजली की सप्लाई बाधित हो गई। इससे तेज रफ्तार ट्रेन धीरे हो गई। ट्रेन रुकने वाली होती है कि यात्री फिर से रस्सी छोड़ता है और पेंटोग्राफ वापस बिजली लाइन से चिपक जाता है। इससे एक बार फिर ट्रेन रफ्तार पकड़ती है। आखिर में देखेंगे कि ट्रेन जैसे ही रफ्तार पकड़ती है यात्री दोबारा रस्सी खींचता है। मालूम हो कि रोंगटे खड़े करने वाला नजारा एक्स पर Rare Indian clips नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया।
