वायरल न्यूज़

Devar Bhabhi: हरियाणवी गाने पर देवर-भाभी का कातिलाना डांस, मूव्स देख नजर नहीं हटा पाएंगे

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देवर भाभी का आप डांस देख सकते हैं, जिसमें दोनों ने कमाल का ठुमका लगाया है। ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग इसे शेयर भी कर सकते हैं।

Image

देवर भाभी का कमाल का डांस (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • देवर भाभी का इंटरनेट पर जलवा
  • फ्लोर पर लगाया डांस का तड़का
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Devar Bhabhi Dance Video: घर पर फंक्शन हो तो परिवार के लोग डांस में अपनी प्रतिभा कौशल ना दिखाए, ऐसा हो ही नहीं सकता। पारिवारिक डांस के कई सारे वीडियो भी आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे, जो बेहद मजेदार और लुभावने होते हैं, जिन्हें देखने के बाद नजर ही नहीं हटती है। ऐसा ही कुछ आपको इस वीडियो में भी देखने को मिलेगा, जिसे देखकर आप भी डांस के मूड में आ जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देवर और भाभी को आप डांस करते हुए देख पाएंगे, जिनकी अदाएं और मूव्स दोनों ही कमाल की हैं। इस वीडियो में एक देवर अपनी दोनों भाभियों के साथ ठुमका लगाता नजर आ रहा है। लोगों को भी उनका डांस काफी पसंद आ रहा है और लोगों का कहना है कि इस डांस में जितनी सुंदरता है उतने ही संस्कार भी।

देवर भाभी का कमाल का डांस

यूट्यूब पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि तमीज और तहजीब के साथ डांस किया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि वाह क्या कमाल का वीडियो है। बता दें, इस वीडियो को '@AnkitJangid_Official' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.8 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article