वायरल न्यूज़

Brain Test: दिमाग भी हार मान गया मगर दादू नजर नहीं आए, क्या आपमें है खोजने का दम

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 27, 2025, 10:57 AM IST

Optical Illusion Brain Test Puzzle: ब्रेन टीजर वाली इस तस्वीर में आपको हर जगह काजू शब्द लिखा हुआ नजर आएगा। मगर जानते हैं इसी काजू की भीड़ में एक जगह दादू भी कहीं बैठे हैं। आज आपको उन्हीं दादू को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है।

Image

दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं है। (Photo/Twitter)

Optical Illusion Brain Test Puzzle: सोशल मीडिया में वैसे तो हंसने-हंसाने वाले वीडियो की भरमार रहती है। यहां हर रोज ऐसे नजारे दिखाई देते हैं जिन्हें देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। मगर इन सबसे इतर दिमाग का टेस्ट लेने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें भी खूब शेयर की जाती हैं। इन तस्वीरों में ऐसे रहस्य या ऑब्जेक्ट छिपे होते हैं जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। आज हम एक ऐसे ही जबरदस्त चैलेंज के साथ हाजिर हुए हैं जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

आखिर कितना तेज है आपका दिमाग

चैलेंज वाली इस तस्वीर में आपको हर जगह हिंदी में काजू शब्द लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आएगा। मगर जानते हैं काजू की भीड़ में एक जगह कहीं दादू भी बैठे हुए हैं। मगर मजाल है कोई उन्हें ढूंढकर दिखा सके। ब्रेन टेस्ट वाली इस तस्वीर में दादू ऐसी जगह बैठे हैं जिन्हें खोजने में आपका दिमाग भी हार मान जाएगा। हालांकि अगर खुद को सुपर जीनियस समझते हैं तो कोशिश जरूर कीजिए। दस सेकंड के भीतर बताइए काजू की भीड़ में दादू कहां बैठे हैं।

अगर आपने जवाब तलाश कर लिया तो मुकद्दर का सिकंदर मान लेंगे। हालांकि किसी तरह अभी तक भी जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान नहीं होना है। आपको सवाल का जवाब भी यहीं मिलेगा।

यहां देखिए जवाब

Brain test Answer

यहां गोल घेरे में देखिए जवाब।

देख लिया काजू की भीड़ में दादू ऐसी जगह बैठे थे जिन्हें ढूंढना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article