VIDEO: बम धमाके ने छीन ली टांगें, दोनों पैर खोने के बाद भी नहीं रुके कदम, दुनिया की 7 सबसे ऊंची चोटियों पर लहराया जीत का परचम

बम धमाके में दोनों पैर गंवाने के बावजूद भी शख्स ने हार नहीं मानी और माउंट एवरेस्ट समेत दुनिया की 7 सबसे ऊंची चोटियां फतह कर इतिहास रच दिया।

वायरल न्यूज (Viral News): जिंदगी में मुश्किलें हर किसी के सामने आती हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो इन मुश्किलों को अपनी ताकत बना लेते हैं। फिर ऐसे लोगों के सामने मुश्किलें कुछ भी नहीं रह जातीं। ऐसी ही एक शख्स की प्रेरणादायक कहानी को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने वीडियो (Video) के जरिए शेयर किया है। इस शख्स का नाम हरी बुद्धा मगर (Hari Budha Magar) है। दरअसल, इस शख्स ने अपने दोनों पैर गंवाने के बाद भी हार नहीं मानी और इस दुनिया को वह कर दिखाया जिस बारे में कोई सोच भी नहीं सकता।

Video Of the man who climbed mount everest and seven summits

दोनों पैर नहीं, फिर भी दुनिया के शिखर पर पहुंचा यह जांबाज (Instagram/@GWR/AI Generated Image)

बम धमाके ने छीने पैर, लेकिन नहीं छीन सका हौसला

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness world record) को दिए गए एक इंटरव्यू में हरी बुद्धा मगर ने बताया कि उनका जन्म नेपाल के एक साधारण परिवार में हुआ था। बचपन से ही उन्हें पहाड़ों से लगाव था। बड़े होकर वे ब्रिटिश आर्मी की प्रसिद्ध गोरखा रेजिमेंट में शामिल हुए। इस रेजिमेंट में शामिल होने के लिए 12000 आवेदकों ने आवेदन दिए थे, जिनमें से मात्र 230 लोगों का चयन हुआ था और उस लिस्ट में हरी बुद्धा मगर का भी नाम शुमार था। अपनी नौकरी क दौरान साल 2010 में उनकी ड्यूटी अफगानिस्तान में लगी थी। इसी दौरान एक आईईडी ब्लास्ट में उनके घुटने से नीचे के दोनों पैर उड़ गए। जिसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई।

End of Feed