अब तो हद हो गई! हाइवे पर कार की डिक्की पर बैठ गया शख्स, फिर शूट कराने लगा रील्स, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 10, 2024, 01:09 PM IST

Hapur Viral Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि शख्स कार की डिक्की पर बैठा है और बाइक सवार दूसरा शख्स उसका रील्स वीडियो शूट कर रहा है। घटना से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने दोनों का तगड़ा चालान काट दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • कार की डिक्की पर किया स्टंट
  • वायरल हो रहा खतरनाक वीडियो
  • पुलिस ने काट दिया तगड़ा चालान

Hapur Viral Video: सोशल मीडिया के जमाने में युवाओ को रील वीडियो बनाने का ऐसा खुमार चढ़ा है कि अपनी जान की परवाह तक नहीं करते हैं। युवा रील बनाने के चक्कर में ना सिर्फ अपनी जान जोखिम में डालते हैं बल्कि दूसरों को भी मुसीबत में डालते हैं। इंटरनेट पर ऐसे ढेरों वीडियो हैं जब रील्स शूट करने के चक्कर में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा दी गईं। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे लोगों पर भारी जुर्माना भी लगाया। कई मामलों में वाहन तक जब्त किए, मगर अभी तक ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए एक ऐसे ही रीलबाज का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने हद ही कर दी।

Hapur Stunt Video

शख्स को नेशनल हाईवे पर रील्स शूट करवाना महंगा पड़ गया। (Photo/x.com)

कार की डिक्की पर किया स्टंट

वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश में हापुल जिले का बताया गया है। यहां एक शख्स ने अपनी जान जोखिम में डालकर NH9 पर खतरनाक तरीके से रील वीडियो शूट करवाया। वायरल हो रहे कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि गाड़ियां हाईवे पर फर्राटा भर रही हैं, वहीं किनारे पर धीरे-धीरे एक सफेद कर चल रही है। इसी कार की डिक्की पर एक शख्स बैठा है। देखकर ही साफ पता चलता है कि शख्स रील्स वीडियो शूट करवा रहा है। शख्स कार की डिक्की पर बैठा है और बाइक पर बैठा दूसरा शख्स उसका वीडियो शूट कर रहा है।

हापुड़ पुलिस ने की कार्रवाई

मामला सोशल मीडिया में उछला तो हापुड़ पुलिस भी तुरंत हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में बताया कि जनपद हापुड़ में रील बनाने के उद्देश्य से एक युवक का कार के पीछे डिक्की पर बैठकर यात्रा करने एवं उसके साथ कवरेज/रील बनाने के लिए बाइक सवार दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामले मेंहापुड़ पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार व बाइक का कुल 26,000 रुपये का का चालान किया गया।

End of Feed