वायरल न्यूज़

VIDEO: अचानक गाड़ी से नीचे उतर आए ग्रेट खली, फिर बीच रोड पर मारने लगे पुश-अप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 10, 2024, 12:02 PM IST

Khali Ka Video: बीच रोड पर पुश-अप मारते हुए द ग्रेट खली का वीडियो सोशल मीडिया में छा गया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है।

Image

बीच रोड पर पुश-अप मारने लगे द ग्रेट खली। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • रोड पर पुश-अप मारने लगे खली
  • देखकर नेटिजन्स भी कंफ्यूज
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Khali Ka Video: द ग्रेट खली के नाम से मशहूर पहलवान दलीप सिंह राणा का नाम आपने जरूर सुना होगा। इन्होंने WWE की दुनिया में अच्छे-अच्छे पहलवानों को पानी पिला दिया। खली अब भारत में पहलवानों को ट्रेनिंग देते हैं। पहलवानों को ट्रेनिंग देते हुए उनके ढेरों वीडियो इंस्टाग्राम पर मौजूद हैं। कभी-कभी ग्रेट खली खुद भी कसरत करते हुए अपने वीडियो इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर करते हैं। उन्होंने हाल में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किया, जो आते ही छ गया। वीडियो कुछ ही समय में लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

छा गया खली का ये वीडियो

खली के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए इस वीडियो में वो बीच रोड पर ही कसरत करते हुए नजर आते हैं। शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि खली अपनी कार में सवार हैं और ये फर्राटा भरते हुए रोड से गुजर रही है। रोड के दोनों तरफ खूबसूरत पहाड़ नजर आते हैं। मगर इसी बीच खली ने ड्राइवर को गाड़ी रोकना का इशारा दिया और खुद भी बाहर निकल आए। अभी कोई कुछ समझ पाता कि पहलवान खली रोड के बीच में पहुंच गए।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मारने लगे पुश-अप

हैरान हो जाएंगे कि खली बीच रोड पर ही पुश-अप मारने लगे। वो ऐसा कई बार करते हैं और इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया। खली ने जैसे ही ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट thegreatkhali पर शेयर किया, नेटिजन्स के कमेंट की बाढ़ आ गई। यूजर्स ने कई मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा कि सर पुश-अप मारकर धरती नीचे कर दो, ताकि से सूर्य से दूर चली जाए। इससे हमें थोड़ी राहत मिल जाएगी। एक यूजर ने लिखा कि सरजी धरती को और ज्यादा नीचे मत धकेलो।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article