वायरल न्यूज़

VIDEO: प्रेमिका के साथ घर में था पति तभी पहुंच गई पत्नी, फिर जो हुआ सोच भी नहीं सकते

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 10, 2024, 01:27 PM IST

Husband Wife Fight Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि पति अपनी प्रेमिका के साथ घर में था कि तभी उसकी पत्नी भी वहां पहुंच गई। फ्रेम में फिर इसके बाद जो कुछ हुआ आप सोच भी नहीं सकते हैं।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ पति-पत्नी से जुड़ा वीडियो। (Photo/x.com)

Husband Wife Fight Video: सोशल मीडिया की दुनिया में पति-पत्नी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। पत्नी के साथ बेवफाई करने वाला ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो देखकर मालूम होता है कि पत्नी को पहले से ही अपने पति पर शक था। वो बस किसी भी तरह अपने पति को रंगे हाथ पकड़ने की कोशिश में थी। मगर एक दिन उसका दांव फिट बैठ गया। पता चल गया कि पति किस जगह अपनी प्रेमिका के साथ मौजूद है।

पति को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ा

वीडियो उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले का है। बताया गया कि पत्नी को जैसी इसकी जानकारी मिली वो तुरंत पुलिस को लेकर उस घर में पहुंच गई जहां पति मौजूद था। फ्रेम में इसके बाद फिर जो कुछ दिखाई बार-बार देखेंगे। दरअसल पुलिस कर्मियों के साथ पत्नी सीधे उसी घर में जा पहुंची जहां पति अपनी प्रेमिका के साथ था। इधर पति को किसी गैर महिला के साथ देखकर पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने वहीं पति को जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया।

एक्स पर देखिए वीडियो

पति-पत्नी के झगड़े से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article