Viral: इजहार ही नहीं अब खाने के भी काम आएगा गुलाब, वीडियो देख आपका भी हिल जाएगा दिमाग

इंस्टाग्राम पर गुलाब का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। दरअसल, एक शख्स गुलाब का पकौड़ा बनाते हुए नजर आ रहा है, जो कमाल का है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने बनाया गुलाब वाला पकौड़ा
  • कलाकारी देख भड़के लोग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Gulab Ka Pakauda Viral Video: काफी बार मार्केट में ऐसा कुछ देखने को मिल जाता है, जिसे देखने के बाद इंसान के दिमाग के साथ-साथ जज्बात भी हिल-डुल जाते हैं। ऐसे में वीडियो पर यूजर्स के काफी कमेंट भी आते हैं, जिस पर उनका गुस्सा साफ झलकता है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर आपको भी कुछ ऐसा ही लगने वाला है। कुछ लोगों को तो 440 वोल्ट का झटका भी लग सकता है।

Gulab Ka Pakauda

गुलाब का पकौड़ा बनाते हुए शख्स का वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स गुलाब के साथ ऐसा खेल खेलता नजर आ रहा है, जिसे देखकर आपका विश्वास ही डगमगा जाएगा। वीडियो में शख्स गुलाब का पकौड़ा बना रहा है, बिल्कुल वैसे ही उसे फ्राई कर रहा है, जैसे आपने पकौड़ा बनते हुए देखा होगा। लेकिन शख्स की इस कलाकारी पर कुछ यूजर्स काफी भड़क रहे हैं और शख्स को काफी भला-बुरा सुना रहे हैं।

End of Feed