कद्दू से बनाई गई इस सिंगर की सबसे बड़ी पोट्रेट, गिनीज वर्ल्ड बुक में रिकॉर्ड हुआ दर्ज

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास मोजेक की तस्वीर शेयर की, जिसमें दुनिया के मशहूर सिंगर की कद्दू से बनी एक विशाल पोट्रेट दिख रही है।

अब तक आपने लोगों के पोट्रेट पेंट-ब्रश या फिर पेंसिल स्केच की मदद से बनाए जाते हुए देखा होगा। लेकिन क्या कभी आपने खाने वाले कद्दू से किसी का पोट्रेट बनते देखा है? अगर नहीं, तो आज यह अद्भुत कारनामा देख लीजिए, जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है।

Pumpkin art

कद्दू से बनी दिवंगत सिंगर की विशाल पोट्रेट (Instagram/@sunnyfieldsfarm)

किसकी है यह तस्वीर?

कद्दू से बनाई गई यह पोट्रेट रॉक म्यूजिक के दिग्गज सिंगर ओजी ऑस्बोर्न की है, जिसे इंग्लैंड के साउथेम्प्टन शहर में स्थित सनीफील्ड्स फार्म ने बनाकर उन्हें अनोखी श्रद्धांजलि दी है। फार्म ने सैकड़ों कद्दू और स्क्वैश का इस्तेमाल करके 'प्रिंस ऑफ डार्कनेस' के नाम से मशहूर ओजी की एक विशाल तस्वीर बनाई। यह मोजेक 2,281 वर्ग फीट में फैला हुआ है और इसने सबसे बड़े कुकुर्बिटा मोजेक (कद्दू-स्क्वैश से बनी छवि) का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

End of Feed