Guinness World Record: 60 घंटे तक लगातार खेलता रहा गेम, लड़के ने बना दिया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 9, 2024, 12:16 PM IST

हंगरी का रहने वाला एक लड़का लगातार 59 घंटे और 20 मिनट तक ऑनलाइन गेम खेलता रह गया। इसके बाद इस लड़के ने इतिहास रचते हुए एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 60 घंटे तक गेम खेलता रहा लड़का
  • बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

Guinness World Record: दुनिया में आपको कई सारे ऐसे लोग मिल जाएंगे, जिनकी दीवानगी कुछ चीजों में इस कदर होती है, जिसके लिए उन्हें कई बार अपने माता-पिता या बड़ों से डांट भी खानी पड़ जाती है। लेकिन कुछ अडिग लोग अपने इसी काम, अपनी इसी दीवानगी को अपना प्रोफेशनल बना लेते हैं और फिर कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं। ऐसे में लोग ऐसा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर देते हैं।

Guinness World Record

60 घंटे लगातार गेम खेल लड़के ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड (फोटो साभार - गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड)

दरअसल, हंगरी के रहने वाले एक लड़के ने वीडियो गेम खेलकर अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। इस लड़के का नाम बार्नबस वुजिटी- जसोलने है। इसने ऑनलाइन वर्ल्ड ऑफ वॉरक्रॉफ्ट खेलते हुए 60 घंटे बिताए हैं। ऐसे में लड़के ने सबसे लंबे समय तक वीडियो गेम खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गेम खेलने के दौरान लड़के ने पूरी तरह से लाइव स्ट्रीमिंग की थी। इस दौरान लाइव स्ट्रीमिंग से उसे जो भी आमदनी हुई, उसने वो सब दान दे दिया।

End of Feed