वायरल न्यूज़

Optical Illusion: 895 के घर में छिपकर बैठ गया है 865, ढूंढ लिया तो कहलाएंगे फाइटर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 9, 2024, 02:01 PM IST

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में आपको 895 का समूह नजर आएगा, जिसमें 865 छिपकर बैठा हुआ है। लेकिन किसी को नजर नहीं आ रहा है। अगर आपने इसे ढूंढ लिया तो आप फाइटर कहलाएंगे।

Image

895 के घर में से ढूंढकर बाहर निकालना है 865 (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में ढूंढना है 865
  • मिला 9 सेकंड का समय

Optical Illusion Eye Test: आज के समय में सोशल मीडिया लोगों के मनोरंजन का एक साधन बन गया है, जहां से लोग मनोरंजन के साथ-साथ कुछ न कुछ नया भी सीखते रहते हैं। इंटरनेट पर आपको तमाम वीडियोज, फोटोज ऐसे मिल जाएंगे, जो इंसान की बौद्धिक क्षमता को विकसित करते हैं और उन्हें नई सीख और सोच देते हैं। इन्हीं में से ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें (Optical Illusion Puzzle Photo) भी हैं, जिसमें हिडन चीजों को खोजने के लिए कहा जाता है और इससे इंसान के आईक्यू लेवल (IQ LEVEL) का भी पता चलता है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें आपको 895 का समूह नजर आएगा। यह तस्वीर देखने में जितनी मजेदार लग रही है, उतना ही मजा आपको इसे सॉल्व करने पर लगेगा। कहा जा रहा है कि तस्वीर में 865 आकर छिप गया है। अब इसे ढूंढने का चैलेंज (Optical Illusion Hidden Challenge) दिया गया है। इसके लिए 9 सेकंड का समय भी दिया गया है। ऐसे में क्या आप इस तस्वीर को सॉल्व कर पाएंगे या आप भी बाकी लोगों की तरह फिसड्डी ही साबित होने वाले हैं। अगर आप इसे सॉल्व कर लेते हैं तो आप फाइटर कहलाएंगे।

Optical Illusion Eye Test Solution

895 के घर में यहां छिपकर बैठा है 865

895 के घर में से ढूंढकर बाहर निकालना है 865

दिमाग हिला देने वाली इस तस्वीर (Optical Illusion IQ Test) में आपको 895 के समूह में से 865 ढूंढकर दिखाना है। अगर आपने इसे ढूंढ लिया है तो आप हमें बता सकते हैं लेकिन नहीं मिला है तो आप ऊपर दिए गए तस्वीर को देख लीजिए, वहां आपको लाल सर्कल में 865 दिख जाएगा। अगर देखा जाए तो ऐसी तस्वीरों में कुछ ज्यादा दिमाग नहीं लगाना होता लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में लोग देख नहीं पाते और हार मान लेते हैं। तो आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताइए।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article