Viral Video: महिला के शोल्डर पर था इतना लंबा बाल, जाने-अनजाने में बन गया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 5, 2024, 08:34 PM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला के शोल्डर पर काफी लंबा बाल उगा हुआ दिखाई देगा। ऐसे में महिला ने शोल्डर पर सबसे लंबे बाल होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • शोल्डर पर सबसे लंबे बाल होने का रिकॉर्ड
  • जमकर वायरल हो रहा वायरल

Guinness World Record: हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला के शोल्डर पर इतना लंबा बाल है, जिससे उसने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया है। अब ऐसे में लोग उसकी इस अजीबोगरीब रिकॉर्ड को सुनकर काफी हंस भी रहे हैं। हालांकि टैलेंट तो टैलेंट है, जो कहीं से और कभी भी आ सकती है। इस महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब इस महिला के इस कारनामे ने इसका नाम ऊंचा कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक महिला आपको दिखाई देगी, जिसने एक अनोखा और अजीबोगरीब रिकॉर्ड बना दिया है। यह ऐसा रिकॉर्ड है, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। दरअसल, महिला के शोल्डर पर एक काफी लंबा बाल है, जिसकी लंबाई 18.40 सेंटीमीटर यानी करीब 7.24 इंच के बराबर है। अब ऐसे में शोल्डर पर उगे इतने लंबे बाल के लिए इस महिला का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब दर्ज हो गया है।

End of Feed