Bicycle Tyre Dining Table: जुगाड़ लगाने भारतीयों से तेज शायद ही किसी का चलता हो। यहां चलते-चलते लोग न जाने कौन-कौन जुगाड़ लगा देते हैं, इस बात का अंदाजा उन्हें खुद नहीं होता। इनके जुगाड़ वाले अविष्कार देखने के बाद साइंटिस्ट भी अपना माथा पीटने लगते हैं। इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद आपके भी कुछ ऐसे ही हाल होने वाले हैं। इसमें आपको एक शख्स नजर आएगा, जिसने अमीरों वाले मूविंग डाइनिंग टेबल का अविष्कार कर दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स साइकिल के टायर का इस्तेमाल कर डाइनिंग टेबल बनाता है। ये डाइनिंग टेबल 360 डिग्री पर घूमता है, बिल्कुल वैसे ही जैसे किसी फाइव स्टार होटल के डाइनिंग टेबल घूमते हैं। इस शख्स के अविष्कार अब तो देश के हर गरीब शख्स भी अपने घर में डाइनिंग टेबल का आनंद ले सकता है।
देसी जुगाड़ से शख्स ने बनाया डाइनिंग टेबल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसा खतरनाक और जुगाड़ू दिमाग सिर्फ भारतीय ही लगा सकते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इन भाई साहब के दिमाग की तो दाद देनी पड़ेगी। इस वीडियो को अब तक 5.5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। बता दें, इस वीडियो को 'jolil7565' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
