Guinness World Records: दुनिया के सबसे ऊंचे बैल का वीडियो वायरल, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, जानें कितनी है हाइट

इंस्टाग्राम पर दुनिया के सबसे ऊंचे कद वाले बैल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने अपने नाम सबसे ऊंचे का खिताब दर्ज कर लिया है। इस बैल का नाम रोमियो है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया का सबसे ऊंचा बैल
  • रोमियो ने नाम सबसे ऊंचा बैल होने का खिताब
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

Guinness World Records: दुनिया में रिकॉर्ड बनाने वालों की कोई कमी नहीं है, यहां हर कोई कुछ न कुछ टैलेंट लेकर पैदा होता है। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जो दुनिया के सबसे ऊंचे या सबसे छोटे होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। इस लिस्ट में जानवर भी पीछे नहीं है। हाल ही में एक बैल का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे दुनिया का सबसे ऊंचा कद वाला बैल बताया जा रहा है।

Guinness World Records

दुनिया का सबसे ऊंचा कद वाला बैल रोमियो (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में नजर आ रहे बैल का नाम रोमियो बताया जा रहा है, जो अमेरिका के ऑरेगन के वेलकम होम एनिमल सैंक्चुरी में रहता है। इस बैल का उम्र महज 6 साल है। इस बैल की ऊंचाई की बात की जाए तो ये 1.94 मीटर यानी कि 6 फीट 4.5 इंच है, जो अब तक के जीवित बैल में सबसे अधिक है। ऐसे में रोमियो ने अपने नाम ये खिताब दर्ज कर लिया है और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

End of Feed