Viral Video: दुल्हन की तलाश में लंबा-चौड़ा एक्सेल सीट बना डाला दूल्हा, सच्चाई जान आप भी रह जाएंगे दंग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने दुल्हन की तलाश में एक्सेस सीट ही बना दिया। अब यह मामला लोगों के बीच छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से एक अनोखे वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। क्योंकि, एक शख्स ने दुल्हन की तलाश में काफी लंबा-चौड़ा एक्सेल सीट ही बना डाला है। इस एक्सेल सीट को देखने के बाद हर कोई आश्चर्यचकित रह गया। इतना ही नहीं लोग इसे बार-बार देख भी रहे हैं और इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। यकीन, मानिए इस वीडियो को देखने के बाद आप भी सदम में आ जाएंगे।

wedding video

शादी के लिए एक्सेल सीट (तस्वीर साभार - @thevikkchapter)

आज कल सोशल मीडिया पर आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएगी, जिनके बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। आमतौर पर शादी के लिए लोग आपस में बात करते हैं, दोस्त-रिश्तेदारों से सलाह देते हैं। कुल मिलाकर शादी में जो भी चीजें होती हैं, उनके बारे में बात करते हैं। लेकिन, एक लड़के ने कुछ ऐसा किया है, जिससे पूरा सोशल मीडिया हिल गया है। सुनकर एक पल के लिए आपको भी यकीन नहीं होगा, लेकिन यह सच है। दरअसल, विकास नाम का शख्स पुणे में रहता है और वहां एक कंपनी में जॉब करता है। लेकिन, विकास मूलरूप से हरियाणा का रहने वाला है। हर मां-बाप की तरह उसके घरवाले भी शादी के लिए दबाव डालने लगे। विकास के माता-पिता उससे डेली पूछते कि किसी लड़की से बात हुई, मुलाकात हुई। कहां तक बात पहुंची। मां-बाप की बातों से तंग आकर विकास ने एक्सेल सीट ही बना दिया। देखें वीडियो...

End of Feed