Lays Kurkure Decorated Car Viral Video: शादियों के सीजन अब कुछ इतने एडवांस हो गए हैं कि कौन सा खेल कर जाए, कुछ पता ही नहीं चलता और इन चीजों का अंदाजा भी लगाना मुश्किल होता है। इन लोगों के दिमाग कब कौन सा खुरापात जग जाए और ये उसे अंजाम दे दें, कुछ कहा नहीं जा सकता। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद आप लोगों का कुछ ऐसा ही रिएक्शन आने वाला है।
लेज-कुरकुरे से सजी हुई दूल्हे की कार की वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको दूल्हे की कार दिखेगी, जिसे देखने के बाद आपको हैरानी भी होगी और देखकर हंसी भी आएगी। वीडियो में दिख रहे कार को लेज-कुरकुरे से सजाया गया है। ऐसे में लोगों का कहना है कि ये भाई ये तो पक्का खतरनाक टाइप का दूल्हा है, जो यहां भी दुकानदारी करना नहीं छोड़ेगा। आलम ये है कि इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और जमकर शेयर भी किया जा रहा है।
लेज-कुरकुरे से सजी हुई दूल्हे की कार की वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स के काफी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। इसमें से एक यूजर ने लिखा है कि इन लोगों के कलाकारी के लिए इन्हें भी कोई मेडल देना चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इतना फालतू का दिमाग लाते कहां से हो भाई लोग। इस वीडियो पर अब तक 8.8 लाख से अधिक लाइक आ चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'ysatpal569' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
