60 साल बाद महिला ने पहना शादी वाला जोड़ा, पति ने दिया बड़ा ही प्यारा रिएक्शन, देखें वीडियो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 17, 2024, 09:15 AM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला शादी के 60 साल बाद वेडिंग ड्रेस पहनी हुई नजर आ रही है। इस दौरान उसके पति का रिएक्शन देखने लायक था।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने पहना शादी का जोड़ा
  • पति का रिएक्शन देख रह जाएंगे हैरान
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Wearing Wedding Dress After 60 Years: कहते हैं जिंदगी एक खूबसूरत अहसास है, जिसे सही तरीके से जीने में ही असली मजा है। कई लोग अपनी जिंदगी को अपने पार्टनर के साथ जीने में पूरी ताकत झोंक देते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा आपको इस वीडियो (Viral Video) में भी देखने को मिलेगा, जिसमें एक बुजुर्ग कपल का प्यार भरा पल देखा जा सकता है। इस सुंदर से वीडियो को देखने के बाद यूजर्स काफी शेयर और लाइक कर रहे हैं।

wearing wedding dress after 60 years

60 साल बाद शादी के जोड़े में महिला का वीडियो वायरल (फोटो साभार - ट्विटर)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Social Media Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला अपनी शादी के 60 साल बाद शादी वाला जोड़ा पहनती है। इस दौरान जब उसका पति उसे देखता है तो उसका रिएक्शन देख आप भी उस पर दिल लुटा देंगे। महिला के पति ने बड़ी ही प्यारी मुस्कान देते हुए रिएक्शन दिया, जिसके बाद महिला मुस्कुराने लगती है। आलम ये है कि उनकी इस वीडियो पर लोग काफी कमेंट भी कर रहे हैं।

End of Feed