वायरल न्यूज़

आलू की तरह उठा लिया भरा हुआ सिलेंडर, हैरान कर देगा आंटी का ये Video

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 17, 2024, 05:02 PM IST

Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि आंटी ने सिलेंडर ऐसे उठा लिया जैसे आलू उठा रही हों। फ्रेम में फिर जो दिखा सिर्फ हैरानी होगी।

Image

आंटी बगल में दबाकर ले गईं भरा हुआ सिलेंडर। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

Viral Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। मगर कभी-कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि आंखों पर भरोसा करना मुश्किल होता है। यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है जो किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है। वीडियो एक आंटी से जुड़ा है, भरा हुआ सिलेंडर आलू की तरफ उठाकर ले गईं।

बगल में दबा लिया भरा हुआ सिलेंडर

वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि सड़क किनारे भरे हुए सिलेंडर की गाड़ी खड़ी है। इसमें लोग आते हैं खाली सिलेंडर देकर भरा हुआ ले जाते हैं। फ्रेम में तभी हैरान करने वाला नजारा दिखाई दिया। इसमें आंटी भी भरा हुआ सिलेंडर लेने के लिए पहुंची। यहां शख्स ने किसी तरह सिलेंडर गाड़ी से नीचे उतारा और आंटी के सामने रख दिया। शख्स भी सोचता है कि आंटी सिलेंडर कैसे उठाकर ले जाएंगी। मगर तभी उसने जो देखा बेचारे के होश उड़ गए। दरअसल आंटी ने सिलेंडर ऐसे उठाकर गोद में दबा लिया जैसे आलू लेकर जा रही हों।

यहां देखिए हैरानी भरा वीडियो

फ्रेम में आगे देखेंगे कि ऐसे ही एक शख्स सिलेंडर लेने के लिए पहुंचा। यहां शख्स को जैसे ही भरा हुआ सिलेंडर मिला, बेचारा ठीक से उठा भी नहीं पाया। वहीं आंटी सिलेंडर ऐसे लेकर चलती बनी कि देखकर कोई भी चौंक जाए। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर thefeel_2 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article