गलगोटिया चौराहे पर कार से खतरनाक स्टंट कर रहे थे युवक, अब पुलिस उतारेगी रीलबाजी का खुमार

ग्रेटर नोएडा से एक बार फिर स्टंटबाजी का मामला सामने आया है, जहां सड़कक पर गाड़ियों को रोककर कुछ लोग अपनी कार से स्टंट करते दिख रहे हैं। ये लोग सड़क पर ही अपनी लग्जरी कारों को गोल-गोल घुमा रहे हैं और खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर एक बार फिर से ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर स्टंटबाजी का वीडियो सामने आयाहै,। जिसमें देखा जा सकता है कि गलगोटिया चौराहे पर कुछ रईसजादों ने अपनी लापरवाही भरी हरकतों से ट्रैफिक को जाम कर दिया हैइनइस युवाओं ने सड़क को स्टंट का अड्डा बना लिया है

Car Stunt

स्टंट दिखाते युवा (टाइम्स नाउ नवभारत)

खतरनाक स्टंट करते युवाओं का वीडियो वायरल

घटना गलगोटिया चौराहे की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवा अपनी लग्जरी कारों को बीच सड़क पर गोल-गोल घुमाते हुए खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। वे गाड़ियों को फुल स्पीड में तेजी से गोल-गोल घुमा रहे हैं। इस दौरान पीछे खड़ी अन्य गाड़ियां रुकने को मजबूर हो गईं, जिससे ट्रैफिक जाम लग गया।

End of Feed