Grandmother Makeup on Hospital Bed: एक महिला की खुद को सुंदर दिखाने के लिए नए-नए ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है। इसके इस्तेमाल से उनका चेहरा एकदम ग्लोइंग लगने लगता है। आमतौर पर ऐसा करते हुए आपने 18 से लेकर 35-40 की महिलाओं को ही देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी बुजुर्ग महिला को मेकअप करते हुए देखा है, जो अपनी उम्र के आखिरी पड़ाव पर हो।
हॉस्पिटल के बेड पर दादी ने किया मेकअप (Instagram)
ये भी पढ़ें - Viral: मेकअप आर्टिस्ट ने किया ऐसा खेल, 60 साल की बूढ़ी महिला को बना दिया 30 साल की अप्सरा, Video देख हर कोई रह गया हैरान
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में आपको एक बुजुर्ग महिला नजर आएगी, जो हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई है। बुजुर्ग महिला की उम्र करीब 85 साल से अधिक ही होगी। लेकिन हॉस्पिटल के बेड पर लेटकर दादी मेकअप कर रही हैं। जी हां, वह एक हाथ से शीशा पकड़ी हुई हैं और दूसरे हाथ से लिपिस्टिक लगा रही हैं। इसके बाद वह अपने गाल पर ब्रश से ब्लश लगाती हुई भी दिख रही हैं।
हॉस्पिटल के बेड पर दादी ने किया मेकअप
इसके अलावा, दादी के ऊपर आप कई सारे मेकअप प्रोडक्ट्स भी रखा हुआ देख सकते हैं। वीडियो के अंत में दादी एक मस्त वाला पाउट भी देती नजर आ रही हैं। ऐसे में वीडियो पर भी काफी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। बता दें, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'marinacampos.3m' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.5 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
