वायरल न्यूज़

Viral: मेकअप आर्टिस्ट ने किया ऐसा खेल, 60 साल की बूढ़ी महिला को बना दिया 30 साल की अप्सरा, Video देख हर कोई रह गया हैरान

इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही शानदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके दिमाग के धागे खुल जाएंगे। इस वीडियो में एक बूढ़ी महिला को मेकअप करके 30 साल की अप्सरा बना दिया गया है।

Image

मेकअप करके बूढ़ी महिला को बनाया जवान महिला (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बूढ़ी महिला का मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन
  • मेकअप करके बना दिया 30 साल की अप्सरा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Woman Makeup Transformation Video: आपने अक्सर सुना होगा कि हर चमकती चीज सोना नहीं होती। कुछ ऐसा ही मेकअप का भी होता है। पार्लर में तैयार होने के बाद लोग इतने सुंदर और आकर्षक दिखने लगते हैं कि हर कोई देख फिदा हो जाता है। लेकिन जब उनका असली चेहरा सामने आता है तो इंसान एकदम शॉक्ड हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप एकदम से शॉक्ड हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको एक बूढ़ी महिला नजर आएगी, जिसके साथ मेकअप आर्टिस्ट ने ऐसा खेल किया है, जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे। आप समझ ही नहीं एक करीब 60 साल की बूढ़ी महिला अचानक से 30 साल की सुंदर महिला कैसे बन गई? वैसे क्या करें गुरु, ई मेकअप वाला कमाल है, हर किसी का दिमाग का दही हो जाता है। खैर यूजर्स का कहना है कि इन मेकअप आर्टिस्ट्स को नरक में अलग से जगह दी जाएगी।

मेकअप करके बूढ़ी महिला को बनाया जवान महिला

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इन पार्लर वालों के लिए नर्क में अलग से तेल गर्म हो रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मेकअप के बाद इनको तो दादा भी नहीं खोज पाएंगे। बता दें, इस वीडियो को 'zohabeautysalon' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जिस पर अब तक 3 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article