वायरल न्यूज़

Video: 84 साल की दादी के स्टंट के आगे बड़े-बड़े दादाओं के छूट जाएंगे छक्के, देखने वालों के उड़े होश

Dadi Stunt Video:आप देख सकते हैं कि दादी पूल के किनार से बैकफ्लिप करती हैं। इसके बाद सीधा पानी में चली जाती हैं। आपने 84 साल की उम्र में शायद ही किसी महिला स्टंटबाज को ऐसा करते देखा होगा।

Image

दादी का हैरान करने वाला स्टंट (इंस्टाग्राम)

Dadi Stunt Video: सोशल मीडिया पर एक 84 साल की दादी का वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है। इस वीडियो में दादी 84 साल की उम्र में जिस तरह का स्टंट करती दिख रही हैं। उसे देखकर बड़े-बड़े स्टंटबाजों के छक्के छूट जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि 84 साल की दादी स्विमिंग पूल में बहुत ही अजीबोगरीब करतब दिखा रही हैं। दादी के करतब देखकर आपकी भी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। उम्र के इस पड़ाव में बुजुर्ग महिला का जोश देख आप भी उनके जबरा फैन हो जाएंगे।

वायरल हुआ दादी का वीडियो

वीडियो की शुरुआत दादी के स्विमिंग पूल की सीढ़ियों पर चढ़ने से होती है। आप देख सकते हैं कि दादी सीढ़ियों से चढ़कर ऊपर आती हैं। इसेक बाद फुल कॉन्फिडेंस के साथ पूल के किनारे जाकर खड़ी हो जाती हैं। सबसे हैरान करने वाली चीज यहां होती है। आप देख सकते हैं कि दादी पूल के किनार से बैकफ्लिप करती हैं। इसके बाद सीधा पानी में चली जाती हैं। आपने 84 साल की उम्र में शायद ही किसी महिला स्टंटबाज को ऐसा करते देखा होगा।सबसे पहले आप देखिए यह हैरान करने वाला वीडियो-

वीडियो देखकर आप भी दादी के स्टंट और उनके जज्बे को सैल्यूट करेंगे। इस हैरान करने वाले वीडियो को @lucineiabridge नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article