वायरल न्यूज़

ये रशियन लड़की है असली आइस क्वीन, रहना तो छोड़िए नाश्ते में भी खाती है बर्फ, वायरल वीडियो को देख कंपकंपी छूट जाएगी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक रशियन लड़की बर्फ के पानी में डुबकी लगा रही है और फिर बाहर निकलकर बर्फ का नाश्ता भी कर रही है। यह वीडियो काफी शॉकिंग है।

Image

नाश्ते में बर्फ खाती है ये रशियन लड़की (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ये लड़की बर्फ में लगाती है डुबकी
  • बर्फ का ही करती है नाश्ता
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Ice Queen Galkina Anechka: सर्दी का मौसम चल रहा है और कड़ाके की ठंड के चलते लोगों का बुरा हाल हुआ है। कुछ इलाकों में इतनी कड़ी ठंड पड़ रही है कि लोग बाहर भी निकलना ठीक नहीं समझ रहे। ठंड के चलते लोग अपने कंबल तक से बाहर नहीं निकल रहे हैं। अब ऐसे में अगर कहा जाए कि एक लड़की है जो बर्फीले पानी में डुबकी लगाती है तो आप क्या कहेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की न सिर्फ बर्फीले पानी में नहा रही है। बल्कि बाहर निकल कर नाश्ता भी कर रही है और लड़की की नाश्ता भी बर्फ ही है। इतना सुनकर आपको लग रहा होगा कि कोई खतरनाक वाला मजाक कर रहा है लेकिन ऐसा नहीं है इस वीडियो को देखने के बाद आपको खुद ही लग जाएगा कि हम सही कह रहे हैं। इस वीडियो में नजर आने वाली लड़की का नाम Galkina Anechka है।

नाश्ते में बर्फ खाती है ये रशियन लड़की

Galkina Anechka नाम की इस रशियन गर्ल को आइस क्वीन (ICE QUEEN) कहकर भी बुलाया जाता है। वैसे इस लड़की की हरकतों को देखने के बाद आप इसे असली आइस क्वीन मान लेंगे। ये लड़की अपने इंस्टाग्राम पेज '_galkina_anechka_' पर काफी वीडियो अपलोड करती रहती है, जिसमें आप इसके कारनामे को देख सकते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस लड़की को हाइपोथर्मिया जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article