Viral Video: पोती के जन्मदिन पर दादाजी ने दिया ऐसा तोहफा कि देखते ही खुशी से रो पड़ी बच्ची

एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची के जन्मदिन पर उसके दादाजी ने उसे ऐसा तोहफा दिया कि बच्ची खुशी के मारे रो पड़ी।

दादा-दादी बच्चों के जीवन के सबसे पहले दोस्त होते हैं। जिन बच्चों को बचपन में दादा-दादी का प्यार मिला, उनका बचपन उनके सुनहरे यादों का पन्ना रहा होगा। इसी सुनहरे पलों को जीती हुई एक लड़की का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की के दादा जी ने उसके जन्मदिन पर उसे एक ऐसा तोहफा दिया, जिसे देखते ही लड़की की आंखों से आंसू छलक पड़े। वह खुशी से अपने दादा जी के गले लिपटकर रोने लगी। पोती को इतना खुश देख दादा जी की भी खुशी दोगुनी हो गई।

For her birthday, her grandpa made her a vanity with his own hands.

जन्मदिन का यह खास तोहफा पाकर खुशी से फुले नहीं समाई बच्ची (X/@Neutral_OC)

पोती के जन्मदिन को दादाजी ने कुछ ऐसे बनाया खास

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी सी लड़की के जन्मदिन पर उसके दादाजी ने उसे तोहफा देने के लिए कुछ बेहद ही खास बनाया। वीडियो में बताया गया है कि बच्ची के लिए दादाजी ने खुद अपने हाथों से एक सुंदर वैनिटी टेबल (ड्रेसिंग टेबल) बनाई। जो बच्ची को इतना पसंद आया कि वीडियो में उसकी खुशी साफ उसके चेहरे पर दिख रही है।

End of Feed