दिल्ली से श्रीनगर के लिए स्पाइसजेट की फ्लाइट उड़ान भर रही थी। तभी पायलट ने यात्रियों को सूचना देने के लिए हिंदी का इस्तेमाल किया। अपनी बात को कहने के लिए अपने वाक्यों को कविता की तरह तैयार किया। अमूमन पायलट यात्रियों को अंग्रेजी में संबोधित करते हैं। लेकिन स्पाइसजेट के इस पायलट ने यात्रियों को कविता के जरिये संबोधित कर महफिल लूट ली। यात्री उनकी बातों को सुनकर काफी खुश हुए। नीचे आप खुद उनकी कविता पढ़ें व सुने और आनंद लें।
स्पाइसजेट की फ्लाइट में पायलट ने सुनाई कविता (ट्विटर वीडियो से तस्वीर ली गई है)
तो हां, अब से डेढ़ घंटे में होगा गंतव्य के लिए प्रस्थान
जरा देह को दें आराम, ना करें परेशान
वरना दंडनीय हो सकता है अंजाम
अगर ऊंचाई की बात करें तो होगा 36 हजार फीट का मुकाम
जरा ऊपर गए तो दिख सकते हैं भगवान
आज 800 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उड़ेगा यह विमान
सर्दी बहुत होगी वहां, शून्य से 45 डिग्री का होगा तापमान
मौसम खराब हो तो बांधकर बेडिंग करें विश्राम
अगर कोई आवश्यकता हो तो बेझिझक करें विमान कर्मियों को परेशान
अगला लिमिट तय करें वरना बन सकती है शैतान
सभी विमान कर्मियों से गुजारिश है बनाए रखिएगा मुस्कान
आप सभी को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए उपलब्ध है जलपान
आपस में यात्रियों से वार्तालाप करें, शायद रास्ता कटे आसान
मैं आपसे विदा लूंगा, आखिरी चरण के दौरान
तब तक आनंद लीजिएगा, जमी से खूबसूरत होगा आसमान
एंज्वाय करें बाय, बाय
In a @flyspicejet flight from Delhi to Srinagar & omg, the captain killed it! They started off in English, but I… t.co/UYVeX2MTLv
— ANI (@ANI) Dec 16, 2022
ट्विटर यूजर इप्सिता ने वीडियो के साथ ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली से श्रीनगर के लिए स्पाइसजेट की फ्लाई फ्लाईट में और ओह, कप्तान ने इसे मार डाला! उन्होंने अंग्रेजी में शुरुआत की, लेकिन मैंने बाद में ही रिकॉर्डिंग शुरू की। मुझे पता है कि यह एक नया मार्केटिंग ट्रैक है या यह स्वयं कप्तान थे, लेकिन यह इतना मनोरंजक और प्रिय था!
