सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखने के बाद हमारा दिन बन जाता है। चेहरे पर हल्की सी मुस्कान आ जाती है और हर किसी का ध्यान ऐसे वीडियो पर खींचा चला जाता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ छोटे बच्चे आपस में बहस करते नजर आ रहे हैं। बच्चों के बीच हो रही बहस इतनी क्यूट है कि आप इसे बार-बार देखने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। आप हर एक बच्चे की एक-एक बातों को ध्यान से सुनना चाहेंगे।
बच्चों में हो रही बहस (Instagram/@oiruth_tarak)
तोतली आवाज में बच्चों की बहस
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @oiruth_tarak नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक करोड़ों लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- Girls vs. Boys, कौन जीतेगा? वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चे दो ग्रुप में बंटे हुए दिख रहे हैं। एक ग्रुप में 3 मासूम बच्चियां हैं तो दूसरे ग्रुप में दो छोटे-छोटे प्यारे से लड़के। ये सभी अपनी तोतली आवाज में एक दूसरे से बहस कर रहे हैं। इनके बीच बहस किस बात पर हुई है, यह समझ नहीं आ रहा। बच्चों की तोतली जुबान भी समझना थोड़ी मुश्किल है।
इस छोटे से बच्चे ने जीत लिया सबका दिल
वायरल हो रहे इस वीडियो में जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचता है, वह एक गोलू-मोलू सा छोटा-प्यारा बच्चा है, जो पूरी बहस के दौरान सबकी बातें ध्यान से सुनता है और लास्ट में उनसे कुछ ऐसा कहता है कि लोग इस पर मुस्कुराए बिना रह नहीं पाएंगे। सबकी बातें सुनने के बाद बच्चा बोलता है कि, 'मेरे पापा इंडिया हैं', उसके यह बोलने का अंदाज इतना प्यारा है कि उसने अपनी इस बात से सबका दिल जीत लिया। वीडियो बना रही महिला भी बच्चे की इस मासूम बात पर हंसने लगती है। उस छोटे से बच्चे के इस तर्क पर दूसरे ग्रुप में मौजूद लड़कियां बोलती हैं कि हमलोग भी इंडिया हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
