कई बार सोशल मीडिया (Social Media) पर कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हैं। जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख लोगों के होश फाख्ता हो गए। वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक लड़की ऊंची इमारत की छत पर जोर-जोर से झूला झूल रही है। उसे इस तरह से झूला-झूलत देख किसी के भी प्राण सूख जाएंगे।
ऊंची बिल्डिंग की छत पर झूला झूलते दिखी लड़की (X/@Digital_khan01)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
ऊंची बिल्डिंग की छत पर जोर-जोर से झूला झूलते दिखी लड़की
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि लड़की छत पर बहुत तेजी से झूला झूल रही है लेकिन उसके झूला झूलने का अंदाज कुछ ऐसा है कि उसकी एक गलती सीधे उसकी जान पर भारी पड़ सकती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऊंची बिल्डिंग की छत से झूला बिल्डिंग की दीवार के बाहरी छोर तक पहुंच जा रहा है। ऐसे में अगर झूले से लड़की का हाथ फिसल गया या फिर वह झूले से उछलकर बाहर आ गई तो वह सीधे बिल्डिंग के नीचे गिरेगी। जिससे बहुत बड़ा हादसा हो सकता है। यहां तक कि उसकी जान भी जा सकती है।
वीडियो पर ऐसी रही लोगों की प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Digital_khan01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जिसमें लोग इस झूले को खतरनाक और जानलेवा बता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह से झूला झूलना मौत को दावत देने के बराबर है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "झूला अगर टूट गया तो यह सीधे ऊपर यमराज के पास पहुंचेगी।" दूसरे ने लिखा, "जहां एक तरफ लोग जीवन जीने के लिए परेशान रहते हैं, वहीं यह मौत को गले लगाने के लिए तैयार बैठी है।" तीसरे ने लोगों को चेताते हुए लिखा, "रोमांच कुछ पल का हो सकता है, लेकिन जिंदगी अनमोल है। मजा लें, मगर पूरी सुरक्षा के साथ।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
