Watch: सांपों के बीच सोती रही बच्ची, बचाने के बजाय वीडियो बनाते दिखे घरवाले, दिल दहला देगा ये नजारा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 2, 2024, 06:43 AM IST

इंस्टाग्राम पर सांप से घिरी एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, जो बेहद ही खतरनाक है। इस वीडियो में एक बच्ची सांपों के बीच बिस्तर पर सो रही है लेकिन उसे बचाने के बजाय घरवाले उसका वीडियो बना रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सांपों के बीच सोती दिखी बच्ची
  • बिस्तर पर उसके थे कई सारे सांप
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Girl Sleeping With Snakes Viral Video: दुनियाभर में आपको कुछ ऐसे लोग मिलेंगे, जो अपने अजीबोगरीब हरकत के लिए जाने जाते हैं। उनकी इन्हीं हरकतें कई बार जानलेवा साबित हो जाती हैं लेकिन फिर भी वे कहां मानने वाले हैं। कुछ ही नजारा आपको इस वीडियो (Viral Video) में देखने को मिल जाएगा, जिसे देखने के बाद आप भी सहम उठेंगे और आपको कंपकंपी आ जाएगी। इतना ही नहीं, वीडियो देखते ही आप काफी कुछ खरी-खोटी भी सुनाने वाले हैं।

Girl Sleeping Among Snakes

बिस्तर पर सांपों से घिरी नजर आई बच्ची (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक बच्ची अपने बिस्तर पर सोती नजर आएगी लेकिन उसके साथ बिस्तर पर कुछ ऐसा नजर आएगा, जिसका नाम सुनकर ही लोग भाग खड़े उठते हैं। दरअसल, बच्ची के बिस्तर में उसके साथ कई सारे सांप भी होते हैं, जिसके साथ वह आराम से सोती दिख रही है। ऐसे में उसके परिवार वाले उसका वीडियो बना रहे हैं। इस बच्ची का नाम एरियाना है, जो अक्सर सांपों के साथ वीडियो बनाती रहती है और लोगों को हैरान कर देती है।

End of Feed