Dog Clapping on Radhe Radhe Viral Video: सोशल मीडिया के जमाने में लोग मोबाइल स्क्रॉल करना बखूबी जानते हैं। अपना आधा दिन तो वे रील्स देखने में निकाल देते हैं। खाली हो या फिर काम में मन ना लग रहा हो, बस रील्स ऑन एंड लाइफ इज गोइंग ऑन। लेकिन ऐसे में कई बार मनोरंजन करते हुए कुछ ऐसा दिख जाता है, जिस पर भरोसा भी नहीं हो पाता और देखकर आश्चर्य भी होता है। वायरल हो रहा ये वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही है, जिसे देखने के बाद आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।
राधे राधे पर ताली बजाते हुए कुत्ते का वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Dog Clapping on Radhe Radhe) में एक कुत्ता 'राधे-राधे' के नाम पर ताली बजा रहा है, जो आपका दिल जीत लेगा। शुरू में लोग कुत्ते को देखकर 'राधे-राधे' कहते हैं और कुत्ता उसे सुनकर पहले अपने स्थान पर बैठ जाता है और फिर 'राधे-राधे' के नाम इतना लीन हो जाता है कि खुद ही ताली बजाने लगता है, जो बेहद आश्चर्य कर देने वाल नजारा है।
राधे राधे पर ताली बजाते हुए कुत्ते का वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि सही ही कहा गया है कि इंसान से बेहतर जानवर होते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये कुत्ता 'राधे-राधे' नाम का रस ले रहा है। इस वीडियो को अब तक 7.7 मिलियन से अधिक लोगों ने लाइक किया है और करोड़ों लोग इसे देख चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'evyaanb' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
