वायरल न्यूज़

Viral Video: बच्ची को मां की तरह दुलारती नजर आईं गौमाता, गाय की ममता देख पसीज जाएगा आपका दिल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 2, 2024, 07:45 AM IST

इंस्टाग्राम पर बेहद ही खूबसूरत दृश्य देखने को मिल रहा है, जिसमें गौमाता एक नन्हीं सी जान को दुलार करती नजर आ रही हैं और बच्ची भी उनके साथ खूब खेल रही है।

Image

मां की तरह बच्ची को दुलारती दिखीं गौमाता (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • गौमाता ने बच्ची को किया दुलार
  • गाय के साथ खेलती दिखी बच्ची
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Cow Caressing Baby Girl Viral Video: शास्त्रों और पुराणों में गाय का वर्णन मां के रूप में किया गया है। इसीलिए सनातन धर्म में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है। गाय का स्नेह वाकई में एक मां की तरह ही होता है। अगर आपको इस बात पर यकीन ना हो तो आप इस वीडियो को भी देख सकते हैं। इस वीडियो (Viral Video) में एक गाय खाट पर बैठी बच्ची को मां की दुलार करती नजर आ रही है। ऐसे में ये वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Dog Clapping on Radhe Radhe) में एक छोटी सी बच्ची खाट पर बैठी नजर आएगी, जिसके पास आकर गौमाता उसके अपने मुख से स्नेह करती नजर आ रही है और इस दौरान बच्ची भी गाय के साथ खेलती दिख रही है और मुस्कुरा भी रही है। ये अद्भुत नजारा बिल्कुल वैसा ही प्रतीत हो रहा है, जैसे एक मां अपने बच्चे को दुलारती है तो बच्चा खिलखिला उठता है।

मां की तरह बच्ची को दुलारती दिखीं गौमाता

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि गाय को माता का दर्जा यूं ही नहीं दिया जाता, इसमें मां से भी बढ़कर इमोशन होते है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि जानवरों में इंसानों से ज्यादा इमोशन होते हैं। इस वीडियो को अब तक 2.7 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों बार इसे शेयर किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'gopalak_jay' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article