वायरल न्यूज़

Optical Illusion: नजरों के सामने ही है अनोखा पिज्जा, फिर भी नहीं ढूंढ पा रहे लोग, क्या आपको नजर आया?

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 1, 2024, 05:14 PM IST

वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में आपको खूब सारा पिज्जा नजर आएगा, जिसमें से एक अनोखा पिज्जा खोजने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 12 सेकंड का समय मिला है।

Image

तस्वीर में कहां छिपा है अनोखा पिज्जा (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में ढूंढना है अनोखा पिज्जा
  • ढूंढने के लिए मिला 12 सेकंड का समय

Optical Illusion Brain Test: इंटरनेट पर रोजाना ऑप्टिकल इल्यूजन की काफी सारी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जिसे देखने के बाद इंसान का माथा घूम जाता है। कहते हैं कि पजल वाली इन तस्वीरों (Optical Illusion Viral News) को सॉल्व करने बौद्धिक विकास होता है, जो हर इंसान के लिए बेहद जरूरी है। वायरल हो रही ये तस्वीर भी बिल्कुल ऐसी ही है, जिसे देखने के बाद आपका सिर चकरा जाएगा और इसे सॉल्व करने में आपके हाथ-पांव फूल जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में आपको कई सारे पिज्जा नजर आएंगे, जिसमें एक अनोखा पिज्जा छिपा हुआ है। इसे ढूंढने के लिए 12 सेकंड का समय भी मिला है। काफी लोग तो ऐसे हैं, जो इस पजल को सॉल्व कर लिए हैं लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिनके पसीने छूट गए, फिर भी तस्वीर सॉल्व नहीं कर पाए। बता दें, 99 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जिन्होंने इस पजल को सॉ्ल्व करने में हार मान ली है और वे इसकी गुत्थी सुलझा पा रहे हैं। तो क्या आप इस पजल की गुत्थी सुलझा पाएंगे। आइए देखते हैं..

Optical Illusion Eye Test Solution

तस्वीर में यहां छिपा है अनोखा पिज्जा

तस्वीर में यहां छिपा है अनोखा पिज्जा

पिज्जा वाली इस तस्वीर (Optical Illusion Viral Photo) में अगर आपने अनोखा पिज्जा देख लिया हो तो हमें कमेंट कर जरूर बताएं, लेकिन अगर अभी तक आप तस्वीर की गुत्थी नहीं सुलझा पाए हैं तो ऊपर दिए गए तस्वीर में एक बार देखिए, वहां आपको एक लाल सर्कल नजर आएगा, उसमें अनोखा पिज्जा दिख जाएगा। इस पिज्जा की खासियत यह है कि इसमें ऑर्गेनो नहीं डाला गया है बल्कि सारे पिज्जा में ऑर्गेनो पड़ा है। तो आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताइए।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article