Funny Video Today: सोशल मीडिया के जमाने में आज हर कोई खुद को मशहूर बनाने की कोशिश में जुटा है। फिर चाहे बच्चे-बड़े हो या फिर बूढ़ें। लोग किसी भी तरह खुद को फेसम बनाने की कोशिश में जुटे हैं। इसके रील भी जमकर शूट करते हैं और इन्हें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं। मगर अभी एक ऐसी लड़की का वीडियो सामने आया है जो घर में पढ़ाई की जगह रील शूट करने लगी। मगर जब पिता ने उसे रील शूट करते हुए देखा तो एक ही झापड़ में नानी याद दिया।
पिता और बेटी का ये वीडियो देखकर हंसी भी बहुत आती है। (photo/X)
पिता ने याद दिला दी नानी
करीब सात सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि लड़की अपने कमरे में पढ़ाई करने के लिए बैठी है। मगर तभी उसके दिमाग में रील शूट करने का आइडिया आया। लड़की ने फ्रंट कैमरा ऑन किया और सामने खड़ी हो गई। लड़की अब बैकग्राउंड से आ रहे म्यूजिक के साथ एक्टिंग करने की कोशिश करती हुई नजर आता है। मगर वीडियो शूट हो पाता इससे पहले ही पिता कमरे में आए और उनकी नजर बेटी पर पड़ गई। पिता ने बेटी को रील बनाने हुए देखा आग बबूला हो गए।
यहां एक्स पर देखें वीडियो
पिता बेटी के पास पहुंचा और ऑन कैमरा उसे झापड़ रसीद कर दिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर लगेगा कि लड़की को पिता को झापड़ ने नानी याद दिला दी हो। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी भी बहुत आती है। मालूम वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर किया गया है। इसे इंस्टाग्राम पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
