Viral: लड़की ने अपनी ड्रेस में लगाई आग, फिर किया ऐसा जबरदस्त डांस, नजारा देख अच्छे-अच्छे कोरियोग्राफर की बुद्धि हो जाएगी फेल

इंस्टाग्राम पर बड़ा ही कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की फायर वाली ड्रेस पहनकर तहलका मचा रही है। उसके डांस को देख हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फायर ड्रेस पहनकर लड़की ने किया डांस
  • डांस देख हर किसी ने की तारीफ
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Fire Skirt Dance Video: डांस कई प्रकार के होते हैं। दुनियाभर के हर देश का अपना एक अनोखा डांस है। इन्हीं अनोखे वाले डांस में से एक आता है - फायर स्कर्ट डांस। जी हां, अक्सर इस डांस के वीडियो भी सामने आते रहते हैं। ऐसा ही कुछ आपको इस वीडियो में भी देखने को मिलने वाला है। दरअसल, इस वीडियो में एक लड़की फायर स्कर्ट पहनकर डांस कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की द्वारा किया गया डांस बेहद ही सुंदर और आकर्षक लग रहा है। लाल रंग के ड्रेस लड़की का ये परफॉर्मेंस आपका मनमोह लेगा। इस डांस के दौरान लड़की के स्कर्ट के नीचे एक गोल सेप में आग लगाई गई है, जिसके साथ लड़की परफॉर्म कर रही है, ये बेहद सुंदर है। लोगों का कहना है कि इतना सुंदर डांस करना मजाक नहीं है।

End of Feed