वायरल न्यूज़

Viral Video: चूजे लेकर भाग रहा था मासूम बच्चा, फिर मुर्गी ने जो किया उसे देख उछल-उछल कर लगाएंगे ठहाके

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बच्चे और मुर्गी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों का अंदाज देखकर आप जरूर ठहाके लगाएंगे। आलम ये है कि इस वीडिय को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

बच्चे और मुर्गी का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चे और मुर्गी का क्यूट अंदाज
  • नजारा देखकर नहीं रुकेगी हंसी
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक मजेदार वीडियो (Funny Video) देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोग ठहाके लगाने लगते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Animal Funny Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Wildlife Video) तो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा क्यूट वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर यकीन मानिए आप उछल-उछल कर हसेंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

दुनिया में हर किसी को अपने बच्चों से काफी प्यार होता है, चाहे वो इंसान हो या फिर जानवर। बच्चों के लिए तो लोग अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक मासूम बच्चा खेलते-खेलते एक चूजे को चुरा कर भागने लगता है। अचानक मुर्गी वहां पहुंच जाती है। मुर्गी को देखकर बच्चा भागने लगता है, फिर जो होता है उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। देखें वीडियो...

दिन बना देगा वीडियो

वीडियो देखकर जरूर आप भी ठहाके लगा रहे होंगे। कई लोग तो बार-बार इस क्यूट वीडियो को देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'funny_funny_world' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 95 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि बेचारे बच्चे के साथ तो खेल हो गया। किसी का कहना है कि बहुत ही क्यूट नजारा था। कुछ का कहना है कि वीडियो देखकर दिन बन गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article