वायरल न्यूज़

Video: नदी में नहाने गया शख्स तो ठंडा लगा पानी, फिर जो किया देखकर लोग बोले- ये है सदी का सबसे बड़ा महामूर्ख

Viral Video: देखा जा सकता है कि एक शख्स नदी में नहाने गया था। इस दौरान उसे नदी का पानी ठंडा लगता है। इसके बाद शख्स पूरे नदी के पानी को गर्म करने के बारे में सोचता है।

Image

नदी के पानी को गर्म करने लगा शख्स (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर माथा पकड़ लेंगे आप
  • शायद ही देखा होगा इतना बड़ा मूर्ख
  • पूरे नदी के पानी को गर्म करने लगा शख्स

Viral Video: आपने सोशल मीडिया पर काफी सारे फनी वीडियो देखे होंगे। कई बार लोग होशियारी करने के चक्कर में ऐसा मूर्ख बनते हैं, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप चाहकर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में जो चीज देखने को मिलेगी, वैसा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। वीडियो देखकर आपके मुंह से निकल आएगा कि हमारे देश में कितने तेजस्वी लोग हैं।

वीडियो देखकर पकड़ लेंगे अपना माथा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नदी में नहाने गया था। इस दौरान उसे नदी का पानी ठंडा लगता है। इसके बाद शख्स पूरे नदी के पानी को गर्म करने के बारे में सोचता है। इसके लिए शख्स बहुत ही मूर्खतापूर्ण हरकत करता है। आप देख सकते हैं कि वह जुगाड़ से पानी में ही आग जलाता है। इसके बाद वह आग में पतीला रखकर उसमें पानी गर्म करता है। इसके बाद वह पतीले के पानी को नदी में डाल देता है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि नदी में गर्म पानी डालने के बाद वह छपाक से पानी के भीतर घुसकर डुबकी लगाता है और नहाने लगता है। यह देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। दरअसल, शख्स ऐसा प्रतीत कराता है कि उसने पूरे नदी का पानी गर्म कर लिया है और वह गर्म पानी में ही नहा रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों ने शख्स को सदी का सबसे बड़ा मूर्ख करार दिया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों की वजह से ही भारत का नाम कई मामलों में दुनिया में बदनाम है। वीडियो को error69 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article