वायरल न्यूज़

College Girl Dance: फेयरवेल पर कॉलेज गर्ल ने किया ऐसा कमाल का डांस, मूव्स देख याद आ जाएंगी कैटरीना कैफ

इंस्टाग्राम पर एक कॉलेज गर्ल का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कमाल का डांस करती हुई नजर आ रही है। इस दौरान उसके मूव्स देख आपको कैटरीना कैफ याद आ जाएंगी।

Image

फेयरवेल में कॉलेज गर्ल ने किया कमाल का डांस (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • कॉलेज फेयरवेल में किया डांस
  • लड़की का डांस देख हो जाएंगे फिदा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

College Girl Dance Video: इंटरनेट पर अक्सर डांस के कई सारे वीडियो अपलोड किए जाते हैं, जिसे देखने पर कई बार निगाह ही नहीं हटती है। ऐसा ही कुछ इस वीडियो के साथ भी है। इस वीडियो को देखने के बाद भी आपको ऐसा ही लगने वाला है। वीडियो में एक कॉलेज फंक्शन का नजारा दिखाई देगा, जहां एक लड़की डांस करती नजर आ रही है, जो काफी मजेदार है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कॉलेज फंक्शन के दौरान एक लड़की डांस करती नजर आ रही है। इस दौरान सलमान खान और कैटरीना कैफ भारत फिल्म के ऐथे आ गाने पर डांस कर रही है, जो कमाल है। इस डांस को देख आप भी दंग रह जाएंगे। लड़की के मूव्स देखकर लोगों का कहना है कि लड़की तो एकदम कैटरीना कैफ की तरह डांस कर रही है।

फेयरवेल में कॉलेज गर्ल ने किया कमाल का डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर अब तक कई प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि डांस देख कैटरीना की याद आ गई। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि बहुत शानदार डांस है। बता दें, इस वीडियो को 'sangeetdances' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 28 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article