Video: बाढ़ में भीग गईं किताबें, फिर भी कम नहीं हुआ पढ़ाई का जज्बा, सड़क किनारे धूप में कॉपी-किताब सुखाती नजर आई छात्रा

बाढ़ में घर और पढ़ाई का सामान खराब होने के बाद एक छात्रा धूप में अपनी भीगी किताबें और कॉपियां सुखाती नजर आई। पढ़ाई के प्रति उसके जज्बे का यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर देने वाला एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसने लाखों लोगों का दिल छू लिया। यह वीडियो किसी बड़े कारनामे का नहीं, बल्कि एक छात्रा के हौसले और पढ़ाई के प्रति उसके जुनून का है। वीडियो देखकर लोग उसकी मेहनत और जिद की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Video Of a Girl Drying Wet Books and copies

धूप में कॉपी किताब सुखाती नजर आई लड़की (Instagram/@Amitjanhit)

बाढ़ सब बहा ले गई, लेकिन पढ़ने का जज्बा नहीं

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपनी किताबें और कॉपियां धूप में सुखा रही है। वीडियो के कैप्शन में बताया जा रहा है कि बाढ़ आने के कारण उसके घर में पानी भर गया था। इस वजह से उसकी पढ़ाई का सारा सामान भी भीग गया लेकिन उसने हार मानने के बजाय अपनी किताबों और कॉपियों को धूप में सुखाकर उन्हें फिर से इस्तेमाल होने लायक बनाने का फैसला किया और उन्हें सड़क किनारे धूप में सूखने को छोड़ दिया।

End of Feed