Viral Video: मेट्रो में लड़की ने सरेआम लड़के को जड़ दिए चांटे, फिर हुआ ऐसा बवाल, देखकर दंग रह गए लोग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 7, 2023, 11:36 AM IST

Metro Viral Video: मेट्रो के अंदर एक लड़का और लड़की के बीच लड़ाई शुरू हो गई। दोनों ने एक-दूसरे को जोरदार चांटे जड़ दिए। अब इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मेट्रो के अंदर लड़का-लड़की के बीच लड़ाई
  • दोनों ने एक-दूसरे को जड़े चांटे
  • नजारा देखकर हैरान रह गए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर मेट्रो के भी काफी वीडियो वायरल (Ladai Viral Video) होते रहते हैं। कई लोग तो फेमस होने के लिए मेट्रो (Metro Viral Video) के अंदर और बाहर ऐसे-ऐसे वीडियो (Shocking Video) बनाते हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स हैरान रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Ladka Ladki Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। इसी कड़ी में मेट्रो का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, मेट्रो के अंदर एक लड़की ने सरेआम एक लड़के को थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं थप्पड़ मारने के बाद लड़की ने ऐसा बवाल काटा, जिसने लोगों की बोलती बंद कर दी।

Fight Video

लड़का-लड़की के बीच जबरदस्त लड़ाई

ऐसा दावा किया जा रहा है कि लड़का-लड़की ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं दोनों खड़े हैं। अचानक लड़की लड़के को एक जोरदार थप्पड़ जड़ देती है। लड़का भी जवाब में एक थप्पड़ मारता है। इसके बाद लड़की रोने लगती है। रोते हुए लड़की कहती है कि तुम मेरी जिंदगी में दोबार वापस आने की हिम्मत मत करना। मैं अपनी मां से इसके बारे में बताऊंगी। एक बार फिर लड़की लड़के को थप्पड़ मारती है और कहती है कि तुम्हारे जैसा लड़का किसी भी लड़की को ना मिले। तुम काफी बुरे हो। मेट्रो के अंदर सीन क्रिएट कर रहे हो। हाई वोल्टेज ड्राम के बाद लड़का-लड़की मेट्रो से बाहर निकल जाते हैं और दोनों को देखकर लोग हंसने लगते हैं।

End of Feed