VIDEO: जंगल के राजा-रानी की रॉयल वॉक, शेरों को शान से चलता देख दिल हार जाएंगे आप

गुजरात के गिर नेशनल पार्क में शेर और शेरनी की रॉयल वॉक का खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में उनका शाही अंदाज देख लोग उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

जब जंगल का राजा और रानी सैर पर निकलते हैं, तो नजारा देखने लायक होता है। न कोई शोर, न कोई जल्दबाजी, बस शाही अंदाज में कदम बढ़ाते दो खूबसूरत शेर! गुजरात के गिर नेशनल पार्क से ऐसा ही एक शानदार वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया (Social Media) पर लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो में एक नर और मादा एशियाई शेर जंगल के रास्ते पर पूरे रौब के साथ चलते दिखाई दे रहे हैं। इनकी चाल और आसपास का खूबसूरत नजारा देखकर ऐसा लगता है, मानो जंगल भी इनके स्वागत में रास्ता छोड़ रहा हो।

gir national park lion lioness royal walk viral video

गुजरात के गिर नेशनल पार्क में शेर और शेरनी टहलते हुए (X/@GujaratTourism)

शेरों की शाही चाल ने जीता दिल

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर गुजरात पर्यटन ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट @GujaratTourism से शेयर किया है। वीडियो को असल में इंस्टाग्राम पर @adit__chaudhary नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, “When the King and Queen take a walk, the jungle makes way!” यानी जब राजा और रानी सैर पर निकलते हैं, तो जंगल खुद उनके लिए रास्ता बना देता है।

End of Feed