Viral Video: गाजियाबाद में चलती मर्सिडीज बनी आग का गोला, जान बचाने के लिए कूद पड़े लोग

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 17, 2023, 05:57 PM IST

Ghaziabad Mercedes: गाजियाबाद में एक चलती मर्सिडीज में आग लग गई। आग ऐसी लगी कि किसी तरह से कार सवार अपनी जान बचा सके। ड्राइवर को सबसे पहले कार में आग नजर आई, जिसके बाद उसने गाड़ी रोकी और दरवाजा खोलकर कूद गया। इसके बाद कार सवार भी गाड़ी से कूदते दिखे।

Ghaziabad Mercedes: आजकल लाखों में आने वाली गाड़ियां भी महफूज नहीं दिख रही हैं। मर्सिडीज जैसी गाड़ियों में चलते-चलते आग लग जा रही है। मंगलावर को गाजियाबाद में ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक चलती हुई मर्सिडीज में आग लग गई। जिसके बाद लोगों को कूद कर अपनी जान बचानी पड़ी।

घटना दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का है। दिल्ली से गाजियाबाद की तरफ जा रही मर्सिडीज जैसे ही लालकुआं के पास पहुंची, उसमें आग लगी दिखी। ड्राइवर को जैसे ही आग दिखी, उसे गाड़ी को रोक दिया और कूद पड़ा। उसके पीछे-पीछे कार सवार भी कूद पड़े। इसके बाद गाड़ी में आग धधकने लगी। जिसके बाद फायर बिग्रेड को मामले की जानकारी दी गई। जब फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची, तब आग पर काबू पाया जा सका। तबतक गाड़ी जल चुकी थी

End of Feed