Ajab Gajab: रेस्टोरेंट ने परोसा दिया तीखा खाना, टूरिस्ट पहुंचा कोर्ट, मांगे 93 लाख रुपये

Spicy Salsa Lawsuit: एक जर्मन पर्यटक ने न्यूयॉर्क के रेस्टोरेंट पर साल्सा के ज्यादा तीखा होने को लेकर केस किया, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। जज ने कहा कि साल्सा का तीखा होना सामान्य बात है और ग्राहक को खुद सावधानी रखनी चाहिए।

Weird Lawsuit Story: एक अजीब मामला सामने आया है, जिसमें जर्मनी के एक पर्यटक ने न्यूयॉर्क के एक रेस्टोरेंट (new york restaurant case) पर सिर्फ इसलिए मुकदमा कर दिया, क्योंकि वहां की साल्सा उन्हें बहुत ज्यादा तीखी लगी। हालांकि, कोर्ट ने इस मामले में पर्यटक के खिलाफ फैसला सुनाया। यह मामला जर्मनी के रहने वाले फैकल मंज का है, जो पेशे से इंजीनियर हैं और कानून की पढ़ाई भी कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अगस्त 2024 में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर स्थित एक मशहूर रेस्टोरेंट में उन्होंने ग्रीन साल्सा का स्वाद लिया। जैसे ही उन्होंने इसे खाया, उन्हें तुरंत परेशानी होने लगी।

trending news

spicy salsa lawsuit: तीखी साल्सा पर केस (Photo: iStock)

मुंह में छाले और पेट से जुड़ी होने लगीं दिक्कतें

मंज के मुताबिक साल्सा इतनी तीखी थी कि उनकी जीभ में तेज जलन होने लगी और दिल की धड़कन भी बढ़ गई। उन्होंने यह भी कहा कि इसके बाद उन्हें मुंह में छाले, पेट से जुड़ी दिक्कतें और मानसिक तनाव महसूस हुआ। द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, उनका कहना था कि रेस्टोरेंट ने यह साफ नहीं बताया कि साल्सा कितनी तीखी है, जिससे उन्हें नुकसान हुआ। इसी आधार पर उन्होंने अदालत में केस दर्ज किया और करीब 1 लाख डॉलर (लगभग 93 लाख रुपये) मुआवजे की मांग की। लेकिन कोर्ट ने उनकी दलील को सही नहीं माना। जज ने अपने फैसले में कहा कि आम तौर पर साल्सा को तीखा ही माना जाता है, और यह एक सामान्य जानकारी है।

End of Feed