गणपति विसर्जन का अनोखा तरीका हुआ वायरल, बप्पा को विदा करने का यह Video देख आपको भी मिलेगा सुकून

गणपति विसर्जन का एक अनोखा और सुकून देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बप्पा की सादगी से हुई विदाई ने लोगों का दिल जीत लिया।

गणपति उत्सव के दौरान देशभर में बप्पा की भक्ति का अलग ही रंग देखने को मिलता है। लोग अपने घरों और पंडालों में गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं और पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। इसके बाद जब बप्पा की विदाई का समय आता है तो माहौल भावुक हो जाता है। इसी बीच गणपति विसर्जन का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को सुकून मिल रहा है।

ganpati visarjan unique farewell viral video

गणपति विसर्जन का वीडियो वायरल (Instagram/vivek.99x_)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

शोर से दूर, भक्ति के करीब, बप्पा का कुछ ऐसे हुआ विसर्जन

आमतौर पर गणपति विसर्जन के दौरान सड़कों पर बड़ी भीड़, ढोल-नगाड़े, डांस और जोरदार नारे देखने को मिलते हैं लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो (Video) में बप्पा को विदा करने का तरीका काफी अलग नजर आ रहा है। यहां ज्यादा शोर-शराबे के बजाय सादगी और श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी जा रही है। विसर्जन के दिन जहां लोग बप्पा की मूर्ति को पुल से या फिर नाव से ऐसे ही छोड़ देते है, जिसे देख बहुत दुख भी होता है। वहीं, इस जगह बप्पा की मूर्ति को बेहद ही सम्मान के साथ एक कन्वेयर बेल्ट पर रखकर पानी में धीरे-धीरे विसर्जित किया जा रहा है। आसपास मौजूद लोग भी शांत माहौल में बप्पा को विदाई देते नजर आते हैं। जो देखने पर आंखों को एक अलग ही सुकून दे रहा है।

End of Feed