Funny Video: बाइकर से पूछा क्या आपके बालों में है डैंड्रफ, बंदे के जवाब ने हिला दिया इंटरनेट

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 15, 2023, 03:42 PM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें एक शख्स बाइक सवार से पूछता है कि क्या उसके बाल में डैंड्रफ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया में छाया मजेदार वीडियो
  • देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे
  • शख्स से पूछा डैंड्रफ से जुड़ा सवाल

Funny Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां कभी-कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हंसी रोकना तक मुश्किल हो जाता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट हिलाकर रख दिया। वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जो आम लोगों से कुछ सवाल पूछता है। वो एक-एक कर लोगों से सवाल पूछता है कि क्या उनके बालों में डैंड्रफ है। मगर इसी क्रम में वो एक ऐसे शख्स के पास पहुंचा गया, जिसके जवाब ने हिलाकर रख दिया। वीडियो इतना मजेदार भी है कि देखकर हंसी नहीं रोक पाएगा।

Funny Video

मजेदार वीडियो नेटिजन्स को भी खासा पसंद आया है। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

सिर पर नहीं थे बाल

वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि शख्स माइक और कैमरा लेकर लोगों से डैंड्रफ से जुड़े सवाल पूछता रहा है। वो बाइक पर बैठे एक शख्स के पास भी पहुंचा, जिसने सिर पर हैट पहना है। उसके बाल नजर नहीं आते है। अब शख्स माइक उसके मुंह के करीब लेकर जाकर पूछता है कि क्या उसके बालों में डैंड्रफ है। मगर इसके जवाब में बाइकर ने जो कुछ किया सिर पकड़कर बैठ जाएंगे। दरअसल सवाल सुनते ही बेचारा बाइक सवार उदास हो गया। उसने तुरंत अपना हैट उतार दिया। देखेंगे कि जिस शख्स से डैंड्रफ से जुड़ा सवाल पूछा गया, उसके सिर पर बाल ही नहीं थे।

यहां इंस्टग्राम पर देखिए वीडियो

End of Feed