Optical Illusion: आज होगा दिमाग का असली टेस्ट, बताइए तस्वीर में कहां है सबसे अलग लड़की

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 15, 2023, 07:01 AM IST

Optical Illusion: दिमाग और नजर का टेस्ट लेने वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल है। तस्वीर बहुत सारी लड़कियों की है, मगर इसमें एक बिल्कुल अलग है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग और नजर का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • बिल्कुल अलग है एक लड़की
  • दस सेकंड में खोजकर दिखाइए

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी ऐसा कुछ जिसमें खास रहस्य छिपा हो और खूब कोशिश के बाद भी कोई आसानी ना खोज पाए। सोशल मीडिया में ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर के धोखे से जुड़ी ऐसी तस्वीरों की भरमार है। यहां ऐसी यूनिक तस्वीरें खूब शेयर की जाती हैं और ये नेटिजन्स को भी खासी पसंद आती हैं। अच्छी बात है कि ऐसी तस्वीरों को हल करने की कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत होती है। अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर सामने आई हैं जिसमें छिपा रहस्य आसानी नहीं खोज पाएंगे।

तस्वीर में छिपी है अलग लड़की

वायरल तस्वीर बहुत सारी खूबसूरत लड़कियों से जुड़ी है। तस्वीर में सिर्फ लड़कियों का चेहरा नजर आता है। इसमें सभी लड़कियों की दो चुटियां है। सभी नीचे की तरफ देख रही हैं। मगर ध्यान से देखेंगे तो पता चलेगा कि सभी लड़कियों में एक लड़की बिल्कुल अलग है। आपको उसी अलग दिख रही लड़की को खोज निकालना है। मगर उसे खोजना इतना आसान नहीं होने वाला है। अगर आप भी तस्वीर में छिपी उस खास लड़की को खोजना चाहते हैं तो पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको तस्वीर में छिपी लड़की खोजने के लिए सिर्फ 10 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में आपने उस अलग लड़की को खोज निकाला तो आपको जीनियस मान लिया जाएगा।

यहां देखिए तस्वीर

तस्वीर में एक लड़की है सबसे अलग।

अगर दस सेकंड या फिर दिए गए समय में लड़की को नहीं खोज पाए हैं तो निराश बिल्कुल ना हों। हम आपको बताएंगे कि आखिर लड़की कहां है। दरअसल तस्वीर में अलग नजर आ रही लड़की ऊपर से दूसरी लाइन में दाएं से दूसरी तरफ है।

End of Feed