Ramiz Raja Made Racist Comment On Viv Richards: अभी हाल ही में पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने ऐश्वर्या राय बच्चन पर अभद्र टिप्पणी की थी, जो काफी वायरल हुई थी। ऐसे में अब एक बार फिर से एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें पाकिस्तानी टॉक शो का सीन दिखाया गया है। इसमें पाक के पूर्व क्रिकेटर व पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमिज़ राजा नजर आ रहे हैं।
वायरल हो रहे इस टॉक शो में पाक के पूर्व क्रिकेटर रमिज़ राजा विवियन रिचर्ड्स पर अपमानजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को कहना है कि नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स को लेकर इस प्रकार की टिप्पणी बेहद शर्मनाक है, जिस पर लोग काफी कमेंट भी कर रहे हैं। इस दौरान रमिज़ राजा ने सर रिचर्ड्स को 'कालिया' कहा और कहकर इसे हंसी में उड़ा दिया।
रमिज राजा ने विव रिचर्ड्स पर नस्लवादी टिप्पणी किया
इस वीडियो को द क्रिक गाइ नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस पर काफी यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये बेहद शर्मनाक हरकत है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि सर रिचर्ड्स रमिज़ राजा से लाख गुना बेहतर हैं। इस वीडियो पर अब तक 4 लाख 88 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@Thecrikguy' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
