वायरल न्यूज़

अपने साथी को ही जिंदा निगल गया मगरमच्छ, होश उड़ देगा ये Video

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 15, 2023, 12:33 PM IST

Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि विशालकाय मगरमच्छ को जब शिकार नहीं मिला तो अपने साथी को ही जिंदा निगल गया।

Image

शिकार नहीं मिला तो अपने साथी को ही निगल गया मगरमच्छ। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • साथी को जिंदा निगल गया मगरमच्छ
  • हैरान करने देगा नजारा
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक हैरान करने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें एक मगरमच्छ ने अपने साथी पर ही हमला कर दिया और उसे जिंदा निगल गया। शुरुआत से वीडियो देखने पर पता चलता है कि विशालकाय मगरमच्छ अपने साथी के साथ शिकार की तलाश में था। काफी देर तक कोशिश करने के बाद भी दोनों के हाथ कोई शिकार नहीं लगा। मगर इस बीच ऐसा नजारा दिखाई दिया जो किसी के भी होश उड़ाने के काफी है।

साथी को निगल गया मगरमच्छ

दरअसल जब काफी देर तक शिकार नहीं मिला तब विशालकाय मगरमच्छ अपने साथी का शिकार करने का प्लान बनाया। कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि साथी मगरमच्छ का ध्यान जब शिकार की तरफ था तभी विशालकाय मगरमच्छ ने हमला कर दिया। उसने करीब छह फीट के मगरमच्छ का मुंह दबोचा और निगलने लगा। देखकर होश उड़ जाएंगे कि कुछ समय में वो अपने साथी को जिंदा निगल गया। हैरानी होगी कि साथी को जिंदा निगलने के बाद मगरमच्छ पानी में आराम करने लगा।

यहां इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो

होश उड़ा देने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब देखा गया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर oceanlife.4u नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article