चाऊमीन खाते हुए दिखा देसी स्पाइडरमैन, मगर दीवार पर नहीं चढ़ पाया बेचारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 4, 2024, 11:34 AM IST

Funny Video Today: देसी स्पाइडरमैन का ये वीडियो लाखों व्यूज बटोर चुका है। ये इतना मजेदार है कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • कैमरे में कैद हुआ देसी स्पाइडरमैन
  • चलाता है बाइक और खाता है चाऊमीन
  • देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Funny Video Today: आपने हॉलीवुड फिल्म का स्पाइडरमैन तो जरूर देखा होगा, जो पलक झपकते ही ऊंची-ऊंची इमारतों पर चढ़ जाता है। जाल फेंककर एक-जगह से दूसरी जगह पहुंच जाता है। मगर कभी देसी स्पाइडरमैन देखा है? नहीं देखा है तो एक जबरदस्त वीडियो सामने आया है। इसमें देसी स्पाइडरमैन चाऊमीन खाता हुआ नजर आता है। वो ना सिर्फ चाऊमीन खाता है बल्कि रिक्शा में बैठकर दूसरी जगह पहुंचता है। ऑटो के पीछे धक्का लगता है। ये क्रिकेट खेलता हुआ भी नजर आता है। मगर जब रन लेने का नंबर आता है तो तुरंत गिर पड़ता है।

Viral Video

कैमरे में कैद हुआ देसी स्पाइडरमैन। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

सिगरेट भी पाता है ये स्पाइडरमैन

देसी स्पाइडरमैन का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। ये पांच लाख से ज्यादा लाइक बटोर चुका है। वीडियो के आखिरी हिस्से में देखेंगे कि देसी स्पाइडरमैन सिगरेट पीता हुआ भी नजर आता है। वो थकने के बाद बेंच पर सोता हुआ भी नजर आता है। हालांकि उसका ये मजेदार रूप नेटिजन्स को खूब पसंद आया है।

End of Feed