वायरल न्यूज़

शेर को खुद दावत देने लगा ये जानवर, फिर एक झटके में चली गई जान

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 4, 2024, 03:21 PM IST

Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि शेर शिकार की तलाश में था और एक जानवर उसके करीब में ही छिपा था। फ्रेम में फिर जो दिखा सचमुच चौंका देगा।

Image

खुद शेर को दावत देने पहुंच गया जानवर। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

Viral Video: जंगल में शेर को सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है। ये एक ऐसा शिकारी है जो जानवरों के झुंड से ही शिकार को दबोच लेता है। यही वजह है कि जंगल के दूसरे जानवर इससे दूरी बनाकर रखते हैं। इसकी आहट होते ही जंगली जानवर उल्टे पांव दौड़ पड़ते हैं। मगर क्या हो जब कोई जानवर खुद ही शेर को दावत देने पहुंच जाए। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी ठीक वैसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें देखेंगे कि शेर शिकार की तलाश में है और उससे थोड़ी ही दूरी पर शिकार भी है। शेर शिकार को नहीं देख पाता, मगर एक गलती ने उसे मरवा दिया।

अपनी गलती से शिकार बना जानवर

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि शेर शिकार की तलाश में यहां-वहां घूम रहा है। एकाएक उसकी नजर झाड़ियों की तरफ पड़ती है। शेर को आभास हुआ कि शिकार आसपास ही है, मगर वो उसे नजर नहीं आता है। शेर वहीं खड़ा रहता है और शिकार भी उसके करीब झाड़ी में छिपा है। मगर उसकी एक गलती ने उसे मरवा दिया। मानो वो खुद शेर को अपनी दावत दे रहो हो। फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि झाड़ी में छिपा जानवर हिलने लगता है और शेर तुरंत भांप गया कि शिकार वहीं है। फिर क्या था शेर ने दौड़ लगाई और शिकार को दबोच लिया।

यहां देखिए वीडियो

खुद की वजह से शेर का शिकार बने जानवर का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसप नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर everydayreelsday नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article