वायरल न्यूज़

Video: अचानक हवा में उड़ गया ई-रिक्शा, फिर जो दिखा हंसी नहीं रोक पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 4, 2024, 08:28 AM IST

Viral Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि सड़क पर दौड़ रहा ई-रिक्शा अचानक हवा में उड़ गया। फ्रेम में फिर जो दिखा हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

अचानक हवा में उड़ गया ई-रिक्शा। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • हवा में उड़ा ई-रिक्शा
  • वजह भी है बड़ी मजेदार
  • देखकर हंसी ना रुकेगी

Viral Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है, जिसका ई-रिक्शा अचानक हवा में उड़ गया। इसमें बैठी सवारियां भी हवा में लटक गईं। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा।

हवा में उड़ गया ई-रिक्शा

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में एक ई-रिक्शा नजर आता है। इसमें ठसाठस सवारियां भरी हुई हैं। रिक्शा चालक आराम से इसे चला रहा है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि तभी एक ब्रेकर आया और सबकुछ बदल गया। ई-रिक्शा के ब्रेकर के ऊपर चढ़ते ही इसका अगला पहिया हवा में काफी ऊपर तक पहुंच गया। आगे की सीट पर बैठी सवारियां के भी होश उड़ गए कि आखिर उनके साथ क्या हुआ है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम के फिर आखिर में जो कुछ दिखा किसी की भी हंसी नहीं रुकेगी। मालूम हो कि ई-रिक्शा से जुड़ा ये मजेदार वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर narayan_lal_rj27 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article