Funny Video: लंबे बालों की सजा, टीचर ने पूरे क्लास के लड़कों को बंधवा दी चोटी, आपको भी याद आ जाएगा बचपन

Funny Video: वीडियो में देख पाएंगे कि टीचर उन सभी छात्रों के बालों की चोटी बंधवा देते हैं, जिनके बाल बड़े होते हैं। इसके बाद सारे छात्रों को एक ही जगह बिठा देते हैं। आप देख सकते हैं कि सभी छात्र एक-दूसरे को अजीबोगरीब तरीके से निहार रहे हैं।

Funny Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर हमें अपने बचपन के दिनों की याद आ जाती है। हम सब जब स्कूल में पढ़ते थे तो बड़े नाखून और बड़े बालों के लिए टीचर हमारी पिटाई करते थे। कई बार टीचर कुछ अनोखी सजा भी देते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपने बचपन के दिन याद आ जाएंगे। इसके साथ ही आपको हंसी भी आएगी।

End of Feed